Top News

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, एक गिरफ्तार, चार फरार

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, एक गिरफ्तार, चार फरार

चोरी की भैंस बरामद, तमंचा-कारतूस के साथ पकड़ाया शातिर गिरोह; हापुड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई


न्यूज एक्सपर्ट - सुशील शर्मा 

हापुड़ - जनपद हापुड़ की थाना देहात पुलिस ने शुक्रवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु चोरी में लिप्त एक अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। मुठभेड़ में एक बदमाश को पैर में गोली लग गई, जबकि उसका एक साथी मौके से दबोच लिया गया। मौके से चोरी की गई भैंस, तमंचा, कारतूस व वाहन बरामद हुआ है। चार अन्य बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस टीमें कर रही हैं।

घटनाक्रम – तातारपुर से गोंदी कट तक पीछा, फिर फायरिंग

घटना शनिवार तड़के करीब 03:25 बजे की है, जब थाना प्रभारी बाबूगढ़ अपनी टीम के साथ मंसूरपुर कट स्थित सर्विस रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान तातारपुर की ओर से एक संदिग्ध छोटा हाथी आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वाहन चालक रुकने की बजाय स्पीड बढ़ाकर भागने लगा।

पुलिस टीम ने पीछा शुरू किया और गोंदी कट के पास वाहन को घेर लिया। खुद को फंसा देख वाहन सवार आरोपी वाहन छोड़ खेतों की ओर भागने लगे। इसी दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ा।

घायल बदमाश का नाम मोहसिन, दूसरा आरोपी जुबेर गिरफ्तार

घायल बदमाश की पहचान मोहसिन पुत्र गफ्फार निवासी रतूपुरा थाना सिम्भावली, हाल निवासी मोटी कॉलोनी हापुड़ के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए तत्काल सीएचसी हापुड़ भेजा गया। दूसरा आरोपी जुबेर पुत्र ताहिर निवासी करीमपुर, थाना हापुड़ नगर को मौके से दबोच लिया गया।

पुलिस ने इनके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक छोटा हाथी वाहन और चोरी की गई एक भैंस बरामद की है।

चार बदमाश फरार, तलाश जारी

अंधेरे का फायदा उठाकर चार बदमाश भागने में सफल रहे। उनकी पहचान इस प्रकार है

अमन पुत्र शरीफ, निवासी पुरानी चुंगी, रामपुर रोड, थाना हापुड़ नगर

चमन पुत्र शरीफ, निवासी पुरानी चुंगी, रामपुर रोड, थाना हापुड़ नगर

कैफ पुत्र गफ्फार

सहवेज पुत्र इदरीश

पुलिस ने चारों फरार बदमाशों की तलाश में घेराबंदी और दबिश अभियान तेज कर दिया है।

पुलिस की तत्परता से टली बड़ी वारदात

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार दोनों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो पशु चोरी में लंबे समय से संलिप्त हैं। पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

थाना बाबूगढ़ प्रभारी विजय कुमार की टीम द्वारा दिखाई गई तत्परता और साहसिक कार्रवाई की पुलिस अधीक्षक सहित उच्च अधिकारियों ने प्रशंसा की है।







Post a Comment

Previous Post Next Post