Top News

हापुड़-अमरोहा सीमा पर सुरक्षा सख्त, एसपी हापुड़ व एसपी अमरोहा ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

हापुड़-अमरोहा सीमा पर सुरक्षा सख्त, एसपी हापुड़ व एसपी अमरोहा ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

न्यूज एक्सपर्ट - सुशील शर्मा 

गढ़मुक्तेश्वर - आगामी श्रावण शिवरात्रि एवं कांवड़ यात्रा-2025 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क मोड में है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक हापुड़ श्री कुंवर ज्ञानंजय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अमरोहा ने थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र अंतर्गत हापुड़-अमरोहा सीमा का संयुक्त भ्रमण कर कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण किया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने यात्रा मार्गों की यातायात व्यवस्था, संभावित भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा रूट डायवर्जन की स्थिति का गहन अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को यात्रा मार्गों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के सख्त निर्देश दिए।


एसपी हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि यात्रा मार्गों पर पैदल चलने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी वाहन को अनावश्यक रूप से यात्रा मार्ग में प्रवेश न दिया जाए। साथ ही, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी से निगरानी की भी समीक्षा की गई।

एसपी अमरोहा ने भी संबंधित पुलिस टीम को अलर्ट मोड में रहने और आपसी समन्वय बनाए रखने की हिदायत दी।





Post a Comment

Previous Post Next Post