News Expert - Sushil Sharma
हापुड़ - कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के अचानक लापता हो जाने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवती हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गई थी, लेकिन इसके बाद से ही उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। परिजन काफी खोजबीन के बाद थाने पहुंचे और अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
निराश्रय सेवा समिति निवासी कल्लू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री रेलवे रोड स्थित हनुमान मंदिर प्रसाद चढ़ाने के लिए गई थी। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों में काफी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
पुत्री के अचानक इस तरह लापता हो जाने से परिवार बेहद चिंतित है। परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद किया जाए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें किशोरी की तलाश में जुट गई हैं और जल्द ही उसे ढूंढ निकाला जाएगा।
इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोग मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की मांग कर रहे हैं ताकि युवती की तलाश में मदद मिल सके।







Post a Comment