Top News

दादा से विरासत में मिली बंदूक से पोते ने खुद को मारी गोली


News Expert - Sushil Sharma 

बहादुरगढ़ (हापुड़) बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मुहम्मदपुर रुस्तमपुर में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। गांव के 32 वर्षीय युवक ने अपने दादा की विरासत में मिली लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की आवाज सुनते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

मृतक की पहचान हारिस के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, हारिस की शादी करीब तीन माह पहले ही हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही रिश्तों में खटास और गृहकलेश की स्थिति बनी हुई थी। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि घरेलू विवाद के चलते हारिस मानसिक रूप से परेशान था। शुक्रवार सुबह उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और दादा की लाइसेंसी बंदूक से खुद पर गोली चला दी। तेज धमाके के साथ ही उसका शव खून से लथपथ फर्श पर गिर पड़ा।


गांव में पसरा मातम

घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक को जब्त कर लिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि हारिस के पिता और दादा का पहले ही निधन हो चुका था, और दादा की बंदूक उसे विरासत में मिली थी। उसी हथियार ने आज उसकी जिंदगी भी छीन ली।







Post a Comment

Previous Post Next Post