Top News

दो युवकों ने नाव की छत पर किया खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल


News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़ - सावन माह में जहां गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, वहीं हापुड़ के ब्रजघाट पर दो युवकों ने लापरवाही की सारी हदें पार कर दीं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दोनों युवक तेज बहाव के बीच नाव की छत पर खड़े होकर संतुलन बनाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में साफ नजर आता है कि नाव तेज धारा के साथ बह रही है और युवक छत पर खड़े होकर बार-बार अपना संतुलन साधने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान न तो उन्होंने सुरक्षा के कोई इंतजाम किए, न ही प्रशासन की चेतावनियों की परवाह की।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह खतरनाक करतब कुछ देर तक चलता रहा, जिससे देखने वालों की सांसें थम गईं। गढ़ कोतवाली पुलिस ने वीडियो संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे जोखिम भरे स्टंट से दूर रहें, क्योंकि गंगा का तेज बहाव पल भर में जान ले सकता है।

एसडीएम श्रीराम यादव ने कहा कि गंगा में या नाव पर स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की हरकतें न सिर्फ स्टंट करने वालों, बल्कि आसपास मौजूद लोगों के लिए भी खतरा बन सकती हैं।






Post a Comment

Previous Post Next Post