Top News

एटीएमएस ग्रुप हापुड़ में नवागंतुक छात्रों का भव्य स्वागत


News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़ - एटीएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 12 अगस्त को नए सत्र 2025-26 के विद्यार्थियों के लिए भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘दीक्षारंभ’ का आयोजन हुआ। बीसीए, बीबीए, बीएजेएमसी, बी.फार्मा, डी.फार्मा और पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और संस्थान अध्यक्ष श्री नरेंद्र अग्रवाल के प्रेरणादायक संबोधन से हुई। उन्होंने छात्रों को सकारात्मक जीवन शैली और सफलता के सूत्रों पर मार्गदर्शन दिया। संस्थान सचिव श्री रजत अग्रवाल ने एटीएमएस की उपलब्धियों और छात्रों को दी जाने वाली सुविधाओं पर प्रकाश डाला।

समूह निदेशक डॉ. विजेंद्र सिंह ने अनुशासन, नवाचार और नैतिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया। फार्मेसी विभाग के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि संस्थान में आधुनिक प्रयोगशालाएं, डिजिटल कक्षाएं और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग की बेहतरीन व्यवस्था है।


बीसीए/बीबीए विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण भारद्वाज ने उच्च स्तर की पुस्तकें, प्रशिक्षित शिक्षक और अत्याधुनिक उपकरणों की उपलब्धता का भरोसा दिलाया। पॉलिटेक्निक कोऑर्डिनेटर श्री विद्युत भद्रा ने शत-प्रतिशत कैंपस प्लेसमेंट और पाठ्यक्रम नियमावली की जानकारी दी, वहीं मैकेनिकल इंजीनियर श्री पिंकल त्यागी ने रैगिंग विरोधी नियमों से छात्रों को अवगत कराया।

उत्साह और उमंग से भरे इस आयोजन ने न केवल छात्रों का संस्थान से परिचय कराया, बल्कि उनके सपनों को नई उड़ान देने की प्रेरणा भी दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।






Post a Comment

Previous Post Next Post