News Expert - Sushil Sharma
हापुड़ - जिलाधिकारी अभिषेक पांडे के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हापुड़ शहर के प्रसिद्ध शाही शिकंजी सबली गेट, त्यागी मार्केट में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपलिंग अभियान चलाया।
इस दौरान टीम ने दूध-बादाम, बिरयानी और चाट मसाले के सैंपल एकत्र किए। शाही शिकंजी के बाहर हमेशा ग्राहकों की लंबी कतार लगी रहती है, खासकर यहां परोसी जाने वाली मैगी के लिए। मैगी में स्वाद बढ़ाने वाले मसाले के साथ-साथ अन्य लोकप्रिय खाद्य पदार्थों के भी नमूने लिए गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सैंपल को प्रयोगशाला में भेजा जाएगा और जांच रिपोर्ट आने के बाद गुणवत्ता मानकों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट या मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अधिकारियों ने दुकानदारों और खाद्य व्यवसायियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपने उत्पादों की स्वच्छता, गुणवत्ता और मानक बनाए रखें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार्रवाई जरूरी थी, क्योंकि इन दिनों बाजार में मिलावट की शिकायतें बढ़ रही हैं और त्योहारों का मौसम नजदीक आने के साथ सतर्कता और भी जरूरी है।







Post a Comment