Top News

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़ - नशा मुक्ति भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर मंगलवार को पुलिस कार्यालय हापुड़ में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने की। इस दौरान जिले के सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और उनके दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि “नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि परिवार, समाज और देश के भविष्य पर भी गहरा असर डालता है।”

इस अवसर पर सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को नशीले पदार्थों का सेवन न करने और दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग नशे के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई करेगा और इसके साथ-साथ आम जनता में भी जागरूकता फैलाएगा।


उन्होंने कहा कि “हम सभी का कर्तव्य है कि नशे के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं और नई पीढ़ी को इस बुराई से बचाएं।”

कार्यक्रम के अंत में पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे अपने व्यक्तिगत जीवन में नशे से दूर रहेंगे और अपने कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान नशा मुक्ति का संदेश घर-घर तक पहुंचाएंगे।






Post a Comment

Previous Post Next Post