Top News

जनता की फरियाद पर तत्पर प्रशासन, समाधान दिवस में मिली त्वरित राहत


News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़। आमजन की समस्याओं को सुनकर तत्काल समाधान कराने के उद्देश्य से हर शनिवार को आयोजित होने वाला समाधान दिवस इस बार सरकारी अवकाश के चलते नहीं हो सका था। हालांकि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सोमवार को नगर पालिका परिसर में विशेष समाधान दिवस का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कस्बेवासियों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

अधिकारियों की मौजूदगी में चला समाधान दिवस

समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी इला प्रकाश, तहसीलदार स्वाति गुप्ता, नायब तहसीलदार नितिन सिंह, नायब तहसीलदार पवन यादव और बीडीओ श्रुति सिंह समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत, नगरपालिका विभाग सहित तमाम विभागों के प्रतिनिधि भी समस्याओं के निस्तारण के लिए सक्रिय रहे।


18 शिकायतें, 8 का निस्तारण मौके पर

समाधान दिवस में कुल 18 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से 8 मामलों का निस्तारण मौके पर ही किया गया, जबकि शेष 10 समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द समाधान के निर्देश दिए गए। 

लोगों को मिला राहत का भरोसा

समाधान दिवस में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। अधिकारियों ने मौके पर कार्रवाई कर कई लोगों को तुरंत राहत दी। बाकी शिकायतों के लिए भी अधिकारियों ने जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।

एसडीएम का सख्त निर्देश

उपजिलाधिकारी इला प्रकाश ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी शिकायत को टालमटोल या लापरवाही से निपटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।






Post a Comment

Previous Post Next Post