Top News

हर घर तिरंगा कार्यक्रम में डीएम-एसपी ने बढ़ाया बच्चों का मनोबल


News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़ - 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत नगर पालिका परिषद हापुड़ में मंगलवार को भव्य सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति के गीतों, नृत्य प्रस्तुतियों और कविताओं ने उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रज्वलित कर दिया।

जिलाधिकारी अभिषेक पांडे और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों व नृत्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।


इस अवसर पर शहीदों की माताओं और पत्नियों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने उन्हें शॉल भेंट कर नमन किया। दोनों अधिकारियों ने कहा कि आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों और उनके परिजनों का सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है।

कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। मंच से अधिकारियों ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया और देश की एकता व अखंडता के लिए योगदान देने का संकल्प दिलाया।






Post a Comment

Previous Post Next Post