News Expert - Sushil Sharma
हापुड़ - भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर मंगलवार को कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता स्वर्ग आश्रम रोड स्थित राजीव गांधी प्रतिमा स्थल पर एकत्र हुए और माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया।
कांग्रेस नेताओं ने किए राजीव गांधी के कार्यों को याद
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण का सपना देखा था। उन्होंने युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर लोकतंत्र को मजबूत किया। पंचवर्षीय योजनाओं की नींव रखकर उन्होंने देश के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त किया।
अभिषेक गोयल ने कहा कि राजनीति में राजीव गांधी की कोई रुचि नहीं थी। वे एयरलाइन पायलट थे, लेकिन 1980 में छोटे भाई संजय गांधी की असामयिक मृत्यु के बाद माताजी इंदिरा गांधी का साथ देने के लिए 1981 में राजनीति में आए।
पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा ने कहा कि अमेठी से सांसद बनने के बाद राजीव गांधी ने 31 अक्तूबर 1984 को इंदिरा गांधी की हत्या के उपरांत देश की कमान सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री के रूप में संभाली। उन्होंने 1985 में मुंबई में एआईसीसी सत्र में ‘संदेश यात्रा’ की घोषणा की, जिसे अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल ने पूरे देश में चलाया।
कांग्रेसजनों ने लिया संकल्प
कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के पदचिह्नों पर चलने और उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे शामिल
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, रामप्रसाद जाटव, सभासद सुशील शास्त्री, पूर्व सभासद एजाज अहमद, प्रवीण शर्मा, जितेंद्र सिंह, आईसी शर्मा, भोजराज शर्मा, सचिन कुमार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोनिका शर्मा, सविता गौतम, कुसुम लता, मास्टर शहरयाब, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, गोपाल भारती, सिद्धार्थ स्वामी, ओमवीर नागर, मनोज प्रजापति, शौकीन चौधरी, अनुज कुमार एडवोकेट, सिराजुद्दीन, जस्सा सिंह, पप्पू धींगान, कपिल शर्मा, अब्दुल कलाम, जितेंद्र अग्रवाल, लोकपाल सागर, संजय छाबड़ा, बॉबी त्यागी, महबूब समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।







Post a Comment