Top News

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवक घायल लाइव वीडियो

 


News Expert - Ajay Verma 

हापुड़। धौलाना थाना क्षेत्र के गांव पिपलेड़ा स्थित डासना मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों का इलाज चल रहा है। फिलहाल डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव पिपलेड़ा की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवक धीमी गति से जा रहे थे। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक स्पोर्ट्स बाइक ने सीधे उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के सवार सड़क पर जा गिरे।


हादसे की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक टकराने के बाद कई बार सड़क पर पलटी खाई। टक्कर में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पते दिखे।

स्थानीय लोग तुरंत मौके पर दौड़े और घायलों को उठाकर नजदीकी अस्पताल ले गए। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक तीनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया है। उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।


गांव में अचानक हुए इस हादसे से लोगों में दहशत का माहौल रहा। ग्रामीणों का कहना है कि डासना मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क पर निगरानी बढ़ाने और रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग की है।









Post a Comment

Previous Post Next Post