News Expert - Sushil Sharma
मेरठ - आयुक्त मेरठ मंडल हृषिकेश भास्कर यशोद एवं पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी की अध्यक्षता में सोमवार को आयुक्त सभागार मेरठ में मंडल स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मिशन शक्ति-5.0 विशेष अभियान के सफल क्रियान्वयन की समीक्षा और आगे की रणनीति तय करना रहा।
अधिकारियों को दिए गए मुख्य निर्देश
बैठक में अधिकारियों को शासन/मुख्यालय के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने पर जोर देते हुए अभियान के तहत व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
पंचायत एवं वार्ड स्तर पर संयुक्त टीम बनाकर कार्यक्रम आयोजित होंगे।
स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालयों में पम्पलेट व फोल्डर बांटे जाएंगे, साथ ही गुड टच-बैड टच पर छात्राओं को जागरूक किया जाएगा।
वन स्टॉप सेंटर, अनाथालय व नारी संरक्षण गृह का निरीक्षण होगा।
महिलाओं व बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जैसी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
जिले की ख्याति प्राप्त महिलाओं को सम्मानित कर उन्हें आमजन से संवाद करने का अवसर दिया जाएगा।
विभागवार विशेष कार्ययोजना
महिला एवं बाल विकास विभाग: स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर गतिविधियां, दहेज उन्मूलन व घरेलू हिंसा पर चौपाल, बाल देखरेख संस्थाओं में सेल्फ डिफेन्स कार्यशालाएं।
शिक्षा विभाग: प्रत्येक विद्यालय में शक्ति मंच का गठन, छात्राओं को अधिकारों की जानकारी, हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार-प्रसार।
नगर विकास विभाग: महिला हेल्प डेस्क की स्थापना, सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाना, सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी।
संस्कृति विभाग: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए महिला सुरक्षा कानूनों का प्रचार-प्रसार।
ग्राम्य विकास विभाग: परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर आर्थिक स्वावलंबन सुनिश्चित करना।
राजस्व विभाग: तहसील स्तर पर महिला हेल्प डेस्क पर शिकायतों का त्वरित निस्तारण।
परिवहन विभाग: परिवहन कार्यालयों में पीए सिस्टम और एलईडी से महिला सशक्तिकरण संबंधी कार्यक्रमों का प्रसारण।
अभियान का लक्ष्य
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मिशन शक्ति-5.0 का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करना है। इसके लिए मंडल के प्रत्येक जिले और ब्लॉक स्तर पर समन्वित प्रयास किए जाएंगे।









Post a Comment