News Expert - Sushil Sharma
हापुड़ - नगर के मजीदपुरा वार्ड नंबर 39 की टूटी सड़कों और साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था को लेकर शनिवार को स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल समाजसेवी व पूर्व सभासद प्रत्याशी इरफान सैफी के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद चेयरमैन श्रीपाल सिंह से मिला।
📌 टूटी सड़कों से आए दिन हो रही दुर्घटनाएं
बैठक के दौरान समाजसेवी इरफान सैफी ने बताया कि गली नंबर एक से तीन तक की सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। स्थिति इतनी खराब है कि आए दिन ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोग घायल हो रहे हैं। इसके अलावा नाले की टूटी-फूटी स्थिति के चलते जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है।
📌 चेयरमैन ने दिया त्वरित कार्यवाही का आश्वासन
समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए नगर पालिका परिषद चेयरमैन व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रीपाल सिंह ने प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि टूटी सड़कों की मरम्मत कार्य एक सप्ताह के भीतर शुरू कर दिया जाएगा।
📌 लोगों ने जताया आभार
चेयरमैन की सकारात्मक प्रतिक्रिया से प्रतिनिधि मंडल में खुशी की लहर दिखी। इस अवसर पर समाजसेवी इरफान सैफी समेत अन्य स्थानीय लोगों ने नगर पालिका चेयरमैन का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि शीघ्र ही वार्डवासियों को राहत मिलेगी।








Post a Comment