Top News

कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 5 अपराधी पकड़े गए


News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़ - हापुड़ नगर पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और दक्षता का प्रदर्शन करते हुए जिले में चोरी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की है। कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 5 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से चोरी की गई भैंस, चोरी में प्रयुक्त वाहन बुलेरो मैक्सपिकअप, साथ ही अवैध असलहा और नाजायज चाकू बरामद किया गया।

कोतवाली हापुड़ नगर प्रभारी देवेंद्र बिष्ट के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी बिष्ट की सूझ-बूझ और सतर्कता के कारण चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण हुआ और अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाया गया।

गिरफ्तार अपराधियों के नाम और पता

1. अमन पुत्र राजेश, निवासी ग्राम अच्छेजा, थाना हापुड़ नगर

2. मंगतू पुत्र भीमसिंह, निवासी ग्राम अच्छेजा, थाना हापुड़ नगर

3. कुलदीप पुत्र चंद्रपाल, निवासी ग्राम अच्छेजा, थाना हापुड़ नगर

4. कपिल पुत्र राजवीर, निवासी ग्राम अच्छेजा, थाना हापुड़ नगर

5. महताब पुत्र पिन्टु, निवासी ग्राम अच्छेजा, थाना हापुड़ नगर

बरामद वस्तुओं का विवरण

चोरी की गई भैंस: रंग काला, उम्र लगभग 5 वर्ष

चोरी में प्रयुक्त वाहन: बुलेरो मैक्सपिकअप, रजि. नं. UP37BT4104

अवैध असलहा और कारतूस:

1 तमंचा मय 1 जिंदा कारतूस (315 बोर) – आरोपी मंगतू पुत्र भीमसिंह से

1 तमंचा मय 2 जिंदा कारतूस (303 बोर) – आरोपी कपिल पुत्र राजवीर से

अवैध चाकू: 2 अदद

अमन पुत्र राजेश से 1

कुलदीप पुत्र चंद्रपाल से 1

पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशानुसार, कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने थाना में पंजीकृत चोरी से संबंधित मु.अ.सं. 623/2025, धारा 303(2) BNS का सफल अनावरण किया। गिरफ्तार अभियुक्तों को थाना हाजत में रखकर धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट के तहत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने इस अभियान के दौरान अपनी सूझ-बूझ और तेज निर्णय क्षमता का परिचय दिया। उन्होंने अपराधियों की गिरफ्तारी और बरामदगी की पूरी योजना स्वयं बनाई और पुलिस टीम का नेतृत्व करते हुए अपराधियों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई। प्रभारी बिष्ट के कुशल निर्देशन से ही चोरी के वाहन और भैंस सहित अवैध असलहा बरामद किया जा सका।

पुलिस अधीक्षक हापुड़ ने भी इस कार्यवाही की सराहना करते हुए कहा कि “कोतवाली हापुड़ नगर के प्रभारी देवेंद्र बिष्ट और उनकी टीम ने अपनी तत्परता और समर्पण से अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाया है। इस तरह की कार्रवाइयाँ जनता के विश्वास को मजबूत करती हैं और अपराधियों के मनोबल को तोड़ती हैं।”










Post a Comment

Previous Post Next Post