News Expert - Sushil Sharma
हापुड़। श्री गुप्तेश्वर महादेव शक्तिपीठ, ऋषि आश्रम न्यास के स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने पर इस बार देहात क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अद्वितीय धार्मिक उत्सव का आगाज़ होने जा रहा है। विश्वशांति, जनकल्याण और कल्याणकारी संकल्पों को समर्पित 100 कुण्डीय शिवशक्ति महायज्ञ के साथ दिव्य श्रीराम कथा का आयोजन 7 नवंबर से 16 नवंबर 2025 तक भव्य पैमाने पर किया जाएगा। इस विशाल कार्यक्रम के मुख्य संयोजक ऋषि आश्रम न्यास के संस्थापक एवं अध्यक्ष पूज्य श्री ऋषि जी महाराज हैं, जो लगभग दो वर्षों से इस आध्यात्मिक आयोजन की तैयारी में लगातार जुटे हुए हैं।
250 ब्राह्मणों की आचार्य मंडली करेगी यज्ञ संपन्न
इस महायज्ञ में देशभर से आमंत्रित 250 विद्वान ब्राह्मण उपस्थित रहेंगे। यज्ञाचार्य के रूप में हाथरस से पधार रहे प्रसिद्ध वैश्णवाचार्य श्री उपेन्द्रनाथ जी महाराज यज्ञ संचालन का दायित्व संभालेंगे।
विश्व प्रसिद्ध कथाव्यास करेंगे राम कथा का वाचन
इस आध्यात्मिक महाकुंभ में विश्व प्रसिद्ध कथाव्यास श्री यतीन्द्रानन्द गिरि जी महाराज प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक दिव्य श्रीराम कथा का वाचन करेंगे।
कलश यात्रा से होगा शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ 7 नवंबर को सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा, यज्ञ मंडप प्रवेश, कथा प्रारंभ एवं अरणी मंथन के साथ होगा।
कार्यक्रम का विस्तृत क्रम इस प्रकार रहेगा
7 नवंबर 2025 (शुक्रवार)
सभी यजमानों द्वारा प्रायश्चित संकल्प
दशविधि स्नान एवं पंचांग पूजन
सुबह 9 बजे कलश यात्रा और यज्ञ मण्डप प्रवेश
8 नवंबर 2025 (शनिवार)
सुबह 5 बजे से वेदपाठ
सुबह 8 बजे से वेदी पूजन व यज्ञ प्रारंभ
9 नवंबर से 15 नवंबर 2025 (प्रतिदिन)
प्रातः 5 बजे वेदपाठ
सुबह 8 बजे से यज्ञ अनुष्ठान
दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीराम कथा
शाम 5 से 6 बजे तक वाराणसी से आए गंगा आरती दल द्वारा भव्य आरती
दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक 108 ब्राह्मणों द्वारा श्रीयंत्र पूजन, श्रीसूक्त और कनकधारा स्तोत्र पाठ
16 नवंबर 2025 (रविवार)
दोपहर 12 बजे पूर्णाहुति
इसके बाद विशाल भंडारा
यजमानों की जिम्मेदारी संभालेंगे स्थानीय प्रमुख परिवार
इस विशाल धार्मिक आयोजन में
मुख्य यजमान (महायज्ञ): जगदीप प्रधान जी और शुभम चौधरी परिवार सहित
मुख्य यजमान (रामकथा): पराग गुप्ता, डॉ. दिवस गुप्ता परिवार सहित
यजमान के रूप में शामिल होने के इच्छुक भक्त मो. 8826785860, 9582100234 पर संपर्क कर सकते हैं।
भक्त मंडली के लिए रोज दो समय प्रसाद व्यवस्था
आयोजन समिति ने बताया कि दसों दिन दोपहर और सायंकाल दोनों समय भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी, जिसमें देश-विदेश से आने वाले भक्तों, संत-महात्माओं और यजमानों का स्वागत किया जाएगा।
आधुनिक युग में आध्यात्मिक चेतना का संगम
आयोजन समिति के अनुसार यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक अनुष्ठानों का संगम होगा, बल्कि समाज को एकता, शांति, सद्भाव और सनातन परंपराओं की महत्ता का संदेश भी देगा। क्षेत्र में पहली बार इतने विशाल स्तर पर शिवशक्ति महायज्ञ का आयोजन हो रहा है, जिसे लेकर भक्तों में उत्साह चरम पर है।

















Post a Comment