Top News

पश्चिम उप्र परिक्षेत्र में अपराध के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ से लेकर दोषियों को सजा तक 10 बड़ी उपलब्धियाँ

पश्चिम उप्र परिक्षेत्र में अपराध के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ से लेकर दोषियों को सजा तक 10 बड़ी उपलब्धियाँ

हापुड़ / मेरठ -पश्चिम उत्तर प्रदेश परिक्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है। मेरठ, बागपत, बुलंदशहर व हापुड़ जनपदों में विभिन्न गंभीर अपराधों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी से लेकर दोषियों को सजा दिलवाने तक पुलिस व अभियोजन की संयुक्त कार्यवाहियों के अहम परिणाम सामने आए हैं। ऑपरेशन शस्त्र और ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत कुल 10 बड़ी उपलब्धियाँ दर्ज की गईं:

1. मेरठ – थाना भावनपुर पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त मुठभेड़ में एक गौ-तस्कर गिरफ्तार। कब्जे से गौकशी के उपकरण व अवैध तमंचा, कारतूस बरामद।

2. मेरठ – भावनपुर थाना व एसओजी टीम ने हत्या के मामले में फरार ₹25,000 के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया।

3. बागपत – थाना बड़ौत पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 7 चोरी की बाइक बरामद कीं।

4. बागपत – थाना खेकड़ा पुलिस ने चोरी के मामले में 3 चोरों को गिरफ्तार किया। कब्जे से चोरी का मोबाइल, बाइक व एक अवैध असलहा बरामद।

5. बुलंदशहर – थाना सिकंदराबाद पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की।

6. मेरठ – थाना सिविल लाइन पुलिस ने व्हाट्सएप पर रंगदारी मांगने व धमकी देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया।

7. हापुड़ – थाना हापुड़ देहात पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी भाई को गिरफ्तार किया।

8. हापुड़ – "ऑपरेशन कन्विक्शन" के अंतर्गत पुलिस व अभियोजन की सशक्त पैरवी से दो हत्यारोपियों को आजीवन कारावास व ₹70,000-₹70,000 के अर्थदंड की सजा।

9. बागपत – गैंगस्टर एक्ट के आरोपी इमरान उर्फ बिगाड़ू को 2 वर्ष के कारावास व ₹2,500 के जुर्माने की सजा।

10. बुलंदशहर – गैंगस्टर अपराधी को पुलिस व अभियोजन की प्रभावी पैरवी से 2 वर्ष के कारावास व ₹5,000 जुर्माने की सजा दिलाई गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post