ऑपरेशन तलाश के तहत सिम्भावली पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार
हापुड़ - जनपद में अपराध और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश के तहत थाना सिम्भावली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक पुराने मुकदमे में फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को उसके मस्कन से दबोच लिया।
थाना सिम्भावली क्षेत्र में दर्ज वाद संख्या 76/2022, धारा 452, 323 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के तहत वांछित चल रहे आरोपी आसिफ उर्फ सलीम पुत्र रफीक निवासी मौहल्ला डहर, कस्बा व थाना मसूरी, जनपद गाजियाबाद को पुलिस टीम ने उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक निर्भय सिंह व उपनिरीक्षक अभिषेक यादव की अहम भूमिका रही। थाना सिम्भावली पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और अपराधियों में भय का माहौल बना है।

Post a Comment