शांति एवं कानून-व्यवस्था को लेकर जनपद में चला पैदल गश्त अभियान
सुशील शर्मा
हापुड़ - जनपद हापुड़ में अपराध पर नियंत्रण, शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में पुलिस द्वारा पैदल गश्त अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ सड़कों, बाजारों और प्रमुख प्रतिष्ठानों के आस-पास पैदल गश्त करते नजर आए। गश्त के दौरान आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और उन्हें सुरक्षा का आश्वासन भी दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की भी जांच की। इस दौरान बाजारों में दुकानदारों और राहगीरों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया और पुलिस की उपस्थिति से आमजन में विश्वास का माहौल बना।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के गश्त अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके और जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके।

Post a Comment