Top News

गंगा दशहरा पर पिलखुवा से अमरोहा तक जाम से राहत, टीआई छविराम की सतर्कता रंग लाई



गंगा दशहरा पर पिलखुवा से अमरोहा तक जाम से राहत, टीआई छविराम की सतर्कता रंग लाई

सुशील शर्मा 

हापुड़ - गंगा दशहरे पर इस बार बृजघाट पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए यात्रा पहले से कहीं अधिक आसान और सुगम रही। हर साल की तरह इस बार जाम के झंझट से जूझने की नौबत नहीं आई। श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए अपने वाहनों से बेझिझक घाटों तक पहुंचे। यह व्यवस्था संभव हो सकी हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के दिशा-निर्देशन और टीआई छविराम की बेजोड़ रणनीति और तत्परता के चलते।

छिजारसी टोल पर भी नहीं लगा जाम

हर साल गंगा दशहरे के दिन छिजारसी टोल प्लाजा पर भारी भीड़ के कारण जाम आम बात थी। श्रद्धालुओं को कई बार घंटों तक फंसे रहना पड़ता था। मगर इस बार टीआई छविराम ने स्थिति को पहले ही भांपते हुए ऐसी योजना बनाई कि छिजारसी टोल पूरी तरह से जाम मुक्त रहा। पुलिस बल की तैनाती, ट्रैफिक कंट्रोल, और वैकल्पिक मार्गों के बेहतर उपयोग से टोल पर यातायात पूरी तरह नियंत्रित रहा।
बृजघाट से लेकर अमरोहा तक खुली रहीं सड़कें

इस बार की व्यवस्था की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि पिलखुवा से लेकर अमरोहा तक की सड़कें पूरी तरह जाम रहित रहीं। न कहीं वाहन रुकने की नौबत आई, न किसी श्रद्धालु को परेशान होना पड़ा। टीआई छविराम की टीम ने हर नाके, चौराहे और संभावित भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों पर पहले से तैनाती कर रखी थी। श्रद्धालु भी इस बार की सुचारु व्यवस्था से प्रसन्न नजर आए।

जनता में पुलिस की छवि हुई और मजबूत

हापुड़ पुलिस की यह सजगता और समर्पण अब आमजन में चर्चा का विषय बन चुकी है। श्रद्धालुओं ने खुले दिल से टीआई छविराम और उनकी टीम की प्रशंसा की है। वहीं, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने भी स्वयं मैदान में उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी को मुस्तैदी के साथ डटे रहने की हिदायत दी।




Post a Comment

Previous Post Next Post