Top News

गंगा दशहरा पर एसपी ने नाव से किया ब्रजघाट का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

गंगा दशहरा पर एसपी ने नाव से किया ब्रजघाट का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

सुशील शर्मा 

गढ़मुक्तेश्वर में सुगम और शांतिपूर्ण स्नान व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की बड़ी पहल, घाटों पर रही चाक-चौबंद व्यवस्था

गढ़मुक्तेश्वर / हापुड़ - गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने ब्रजघाट पहुंचकर नाव के जरिए घाटों का निरीक्षण किया। एसपी ने घाटों पर पहुंचने वाले सभी प्रमुख रास्तों, स्नान स्थलों और नाव संचालन की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा और मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि

एसपी ने स्पष्ट कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि घाटों पर निरंतर निगरानी रखी जाए और भीड़ नियंत्रण तथा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं सक्रिय रहें। साथ ही जल पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

नाव द्वारा घाटों की व्यवस्था देखी, सुरक्षा उपायों की जांच की

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने नाव से गंगा में भ्रमण करते हुए घाटों की सीधी निगरानी की। इस दौरान उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि कहीं भी अराजकता या अव्यवस्था की स्थिति न बने। जिन घाटों पर श्रद्धालुओं की संख्या अधिक थी, वहां अतिरिक्त बल की तैनाती के आदेश भी मौके पर दिए गए।

पुलिस की सक्रियता बनी चर्चा का विषय

गंगा दशहरा पर जहां एक ओर लाखों श्रद्धालु पुण्य लाभ के लिए पहुंचे, वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन की सक्रियता और तैयारी आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। श्रद्धालुओं ने भी कहा कि इस बार व्यवस्था पहले से बेहतर और सुरक्षित नजर आई।



Post a Comment

Previous Post Next Post