मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे, भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन
प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी बोले— 2014 के बाद भारत ने हर क्षेत्र में रचा नया इतिहास
सुशील शर्मा
हापुड़ - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख करते हुए कहा कि भारत आज विश्व मंच पर मजबूती से खड़ा है और चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।
भारत ने हर क्षेत्र में रच दिया इतिहास: सतपाल सैनी
मुख्य अतिथि व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा जिले के प्रभारी सतपाल सैनी ने कहा कि "2014 से पहले भारत की स्थिति आज की तुलना में बिल्कुल विपरीत थी। तब न तो बुनियादी ढांचे पर ज़ोर था, न ही स्वास्थ्य और रक्षा क्षेत्र में कोई ठोस नीति।" उन्होंने कहा कि आज देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ी है, रक्षा क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बना है, और सड़कों का जाल गाँव-गाँव तक बिछ चुका है। साथ ही, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।
नरेश तोमर ने की अध्यक्षता, पुनीत गोयल ने किया संचालन
कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने की जबकि संचालन जिला महामंत्री पुनीत गोयल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि "यह 11 वर्षों की नहीं, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव का उत्सव है।"
कार्यशाला में कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष चौधरी कश्मीर, क्षेत्रीय मंत्री कविता माधुरी, जिला महामंत्री प्रफुल्ल सारस्वत, राजीव सिरोही, मोहन सिंह, जितेंद्र पाल सिंह (गन्ना समिति सिंभावली अध्यक्ष), पूर्व विधायक कमल मलिक, सतीश प्रमुख, संजय त्यागी, नीलम तेवतिया, पवन गर्ग, मालती भारती, पायल गुप्ता, महेश त्यागी, पिंकी त्यागी, हेमंत त्यागी, दीपक गौड़, तरुण चौहान, श्याम इंद्र त्यागी, राज सुंदर तेवतिया, सुनील वर्मा, राजेश सक्सेना, दिनेश त्यागी, राजेश आधाना, शैलेंद्र राणावत, दीपक भाटी, अनिरुद्ध सिंह, और जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment