Top News

पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण का उठाया बीड़ा, थानों में किया वृक्षारोपण

पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण का उठाया बीड़ा, थानों में किया वृक्षारोपण

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में चला अभियान, आमजन को दिया हरियाली बढ़ाने का संदेश

सुशील शर्मा 

हापुड़ - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हापुड़ पुलिस ने एक नई पहल करते हुए पर्यावरण सरंक्षण को लेकर संकल्प लिया। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के नेतृत्व में जिले के सभी थाना परिसरों में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारीगणों ने स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ व समृद्ध बनाए रखने का संदेश दिया।


हर थाने में गूंजा हरियाली का संदेश

पुलिस विभाग ने केवल औपचारिकता तक ही खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि थानों में पौधारोपण कर आम जनता को भी इसमें शामिल होने का आह्वान किया। हर थाना परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए, जिनमें फलदार, छायादार और औषधीय वृक्ष प्रमुख रूप से शामिल थे।


जनमानस से की अपील, पर्यावरण बचाना हम सबकी जिम्मेदारी

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा "हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और हरित भविष्य की नींव आज ही रखनी होगी।"


पुलिस की नई पहचान: सुरक्षा के साथ प्रकृति की सेवा

जहां पुलिस का कार्य आमतौर पर कानून व्यवस्था तक सीमित माना जाता है, वहीं हापुड़ पुलिस ने पर्यावरण की रक्षा को भी अपनी जिम्मेदारी मानते हुए एक मिसाल पेश की है। यह आयोजन न सिर्फ एक प्रतीकात्मक कदम रहा, बल्कि जन जागरूकता का मजबूत माध्यम भी बना।



Post a Comment

Previous Post Next Post