संगठित अपराध के विरुद्ध हापुड़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, गैंगस्टर की अवैध संपत्ति की जब्त
गैंगस्टर विजय शर्मा की 3.5 लाख की कार जब्त, डीएम मेरठ के आदेश पर कार्रवाई
सुशील शर्मा
गढ़मुक्तेश्वर - जिले में संगठित अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रही हापुड़ पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत शातिर साइबर अपराधी विजय शर्मा की अवैध चल संपत्ति एक होंडा सिटी कार (कीमत करीब ₹3.5 लाख) को जब्त कर लिया है।
यह कार्यवाही जिला मजिस्ट्रेट मेरठ के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत की गई, जो हापुड़ पुलिस के संगठित अपराध के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा है।
साइबर ठगी से खरीदी गई थी कार
पुलिस के अनुसार विजय शर्मा ने अवैध तरीके से धन अर्जित कर यह कार खरीदी थी। उसका नाम मु.अ.सं. 62/2024 थाना बहादुरगढ़ में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त के रूप में दर्ज है। वह जयपुर, राजस्थान का निवासी है और साइबर ठगी के कई मामलों में वांछित रहा है।
विजय शर्मा का आपराधिक इतिहास
1. मु.अ.सं. 41/22 धारा 420 भादवि व 66, 66C, 66D आईटी एक्ट, थाना बहादुरगढ़।
2. मु.अ.सं. 42/22 धारा 420 भादवि व 66, 66C, 66D आईटी एक्ट, थाना बहादुरगढ़।
3. मु.अ.सं. 62/2024 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना बहादुरगढ़।
कुर्क की गई संपत्ति
वाहन : होंडा सिटी कार
रजिस्ट्रेशन नंबर : DL14 CD 2322
वर्तमान अनुमानित मूल्य : ₹3,50,000/-
पुलिस और प्रशासनिक टीम की संयुक्त कार्यवाही
इस कार्यवाही में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी ढंग से कार्रवाई की गई:
श्री पवन यादव, नायब तहसीलदार, गढ़मुक्तेश्वर
प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार, थाना गढ़मुक्तेश्वर
उपनिरीक्षक चिंकू सैनी, थाना गढ़मुक्तेश्वर
उपनिरीक्षक लोकेन्द्र सिंह, थाना गढ़मुक्तेश्वर
हापुड़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे संगठित अपराध विरोधी अभियान के तहत इस प्रकार की कुर्की कार्यवाही न सिर्फ अपराधियों में भय उत्पन्न कर रही है, बल्कि आमजन में न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास भी बढ़ा रही है।

Post a Comment