Top News

गंगा दशहरा की तैयारियों को लेकर ब्रजघाट में अधिकारियों की समीक्षा बैठक, गार्द की सलामी लेकर ली गई सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी


गंगा दशहरा की तैयारियों को लेकर ब्रजघाट में अधिकारियों की समीक्षा बैठक, गार्द की सलामी लेकर ली गई सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी

गढ़मुक्तेश्वर - आगामी गंगा दशहरा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन द्वारा गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ब्रजघाट स्थित गेस्ट हाउस में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल की गार्द की सलामी ली, फिर पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्रपुलिस अधीक्षक हापुड़ के साथ पैदल एवं नाव द्वारा ब्रजघाट क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।


स्थलीय निरीक्षण के बाद अधिकारियों संग हुई समीक्षा बैठक

भ्रमण के उपरांत गेस्ट हाउस में एक गोष्ठी का आयोजन कर संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एडीजी मेरठ जोन ने निर्देशित किया कि—

“गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता एवं ट्रैफिक व्यवस्था में कोई ढील नहीं दी जाएगी। प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारी समय से पूर्ण करे।”


पैदल और जलमार्ग से सुरक्षा प्वाइंट्स की समीक्षा

अधिकारियों ने गंगा घाट, स्नान घाटों, अस्थायी बैरिकेडिंग, नाव संचालन, जल पुलिस की तैनाती, खोया-पाया केंद्र, वॉच टावर आदि व्यवस्थाओं का मौके पर निरीक्षण किया। जल पुलिस, सिविल पुलिस और पीएसी के समन्वय से चाक-चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।


श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोपरि मानें: एडीजी

गोष्ठी में एडीजी ने साफ कहा कि—

“श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”



Post a Comment

Previous Post Next Post