Top News

हापुड़ में बिना नंबर और अपंजीकृत वाहनों पर चला अभियान, 9 का चालान, 5 वाहन सीज़


हापुड़ में बिना नंबर और अपंजीकृत वाहनों पर चला अभियान, 9 का चालान, 5 वाहन सीज़

हापुड़ - उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद हापुड़ में मंगलवार को बिना पंजीकरण, बिना नंबर प्लेट और निजी वाहनों के व्यावसायिक उपयोग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में 9 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 5 वाहनों को टीपी नगर चौकी में सीज़ कर कार्रवाई की गई।

निजी वाहनों से ढोई जा रही थीं सवारियां

अभियान के दौरान 4 निजी वैनों को सवारियों को ढोते हुए पकड़ा गया, जिन्हें टीपी नगर चौकी में बंद कर दिया गया है। साथ ही एक निजी वाहन ड्राइविंग सिखाने में प्रयुक्त पाया गया, जिसे भी निरुद्ध कर लिया गया। सभी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

ARTO और PTO ने दी चेतावनी

अभियान का नेतृत्व एआरटीओ रमेश चौबे और पीटीओ आशुतोष उपाध्याय ने किया। अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन और वैध दस्तावेजों के साथ वाहन संचालन के लिए सचेत किया। साथ ही नियमों के प्रति जागरूकता भी फैलाई गई।

15 जून तक जारी रहेगा अभियान

अधिकारियों ने बताया कि यह विशेष अभियान 15 जून 2025 तक अनवरत रूप से जारी रहेगा। वाहन स्वामियों से अपील की गई है कि—

ऐसे ई-रिक्शा जिनका पंजीकरण नहीं हो सकता, उन्हें स्वेच्छा से स्क्रैप करा दें।

निजी वाहनों से सवारी ढोने की बजाय उन्हें टैक्सी में परिवर्तित कर परमिट प्राप्त करें।

जिन स्कूली वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी है, उनके कागजात वैध कराकर ही संचालन करें।

एआरटीओ हापुड़ ने दोहराया कि कानून के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और यातायात सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।




Post a Comment

Previous Post Next Post