Top News

मेरठ रेंज ने IGRS पोर्टल पर लगातार तीसरी बार प्राप्त किया प्रथम स्थान



मेरठ रेंज ने IGRS पोर्टल पर लगातार तीसरी बार प्राप्त किया प्रथम स्थान

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) की मई 2025 माह की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में मेरठ परिक्षेत्र ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र, कलानिधि नैथानी ने जानकारी देते हुए बताया कि IGRS, जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त सभी शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध एवं विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया गया। इसी सतत गुणवत्ता और पारदर्शिता के कारण मेरठ रेंज को पुनः प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ है।

 कलानिधि नैथानी द्वारा परिक्षेत्र के समस्त जनपद प्रभारियों को निम्न दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं:

✅ पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की जांच संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर करें, न कि केवल थाने पर बैठकर या फोन से।
✅ आख्या अपलोड करने से पहले थाना प्रभारी स्वयं शिकायतकर्ता से फीडबैक लें।
✅ सभी थानों पर शिकायतों व फीडबैक से संबंधित रजिस्टर अद्यावधिक रखें।
✅ प्रत्येक 15 दिवस में नोडल अधिकारी द्वारा समीक्षा अनिवार्य रूप से की जाए।
✅ जांच आख्या में घटनास्थल की भौगोलिक स्थिति (Latitude, Longitude) अवश्य दर्ज की जाए।


डीआईजी ने यह भी निर्देशित किया कि
जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता के अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं विधिक रूप से किया जाए, ताकि आम जनता को त्वरित न्याय मिल सके। शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण से न केवल पुलिस के प्रति जनविश्वास में वृद्धि होती है, बल्कि पुलिस विभाग के विरुद्ध शिकायतों में भी प्रभावी कमी आती है।



Post a Comment

Previous Post Next Post