एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने परेड की सलामी ली, पीआरवी वाहनों की जांच कर दिए आवश्यक निर्देश
सुशील शर्मा
हापुड़ - पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह द्वारा शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल (PRV) गाड़ियों की कार्यप्रणाली का भी मूल्यांकन किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी सिंह ने PRV वाहनों के रिस्पांस टाइम की गहनता से जांच की और उनमें रखे सुरक्षा उपकरणों की स्थिति का भी अवलोकन किया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और पुलिस बल को हमेशा सतर्क व तैयार रहना चाहिए। निरीक्षण के अंत में एसपी ने पुलिसकर्मियों की अनुशासन व कार्यशैली की सराहना की तथा आवश्यक सुधारों पर भी बल दिया।

Post a Comment