हापुड़ पुलिस ने सुलझाया सूटकेस में महिला के शव का मामला, हत्यारोपी गिरफ्तार
सुशील शर्मा
हापुड़। पिलखुवा पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पिलखुवा थाना क्षेत्र के सिखेडा बम्बे में सूटकेस में मिले एक अज्ञात महिला के शव की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में एक अभियुक्त सतेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से मृतका का सामान (बैंक पासबुक, चेक, केवाईसी फॉर्म, आधार कार्ड, पैन कार्ड), दो मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद हुई है.
अवैध संबंध और पैसे का विवाद बना हत्या की वजह।
गिरफ्तार अभियुक्त सतेंद्र ने पूछताछ में बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक और उधार लिए गए पैसे न लौटा पाने के कारण अपनी प्रेमिका नीलेश की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
घटना का संक्षिप्त विवरण
30 मई, 2025 को पिलखुवा थाना क्षेत्र के सिखेडा बम्बे में एक सूटकेस में अज्ञात महिला का शव मिला था. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित उच्चाधिकारीगण, फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची थी. पुलिस अधीक्षक महोदय ने शव की शिनाख्त और घटना में संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की थीं।
पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी
हापुड़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराध की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत, पिलखुवा पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पिलखुवा थाने में दर्ज मु0अ0सं0 314/25 धारा 103(1)/238 बीएनएस 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट का सफल अनावरण किया. गिरफ्तार अभियुक्त सतेंद्र के पास से मृतका का बैंक पासबुक, एक चेक, एक केवाईसी फॉर्म, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड और घटना में प्रयुक्त महिंद्रा TUV 300 कार (रजि. नं. DL 8CAR 3138) बरामद हुई है. आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।
पूछताछ का विवरण: हत्या की पूरी कहानी
अभियुक्त सतेंद्र ने पूछताछ में बताया कि उसके और मृतका नीलेश के बीच प्रेम संबंध थे. नीलेश जब किडनी की बीमारी के कारण धर्मशिला अस्पताल, दिल्ली में भर्ती थी, तो वह उससे मिलने अस्पताल जाता था, जहां उसकी मुलाकात नीलेश के पिताजी और भाइयों से भी हुई थी. नीलेश ने अपने घर वालों से उसे अपना दोस्त बताया था।
पिछले साल अक्टूबर में सतेंद्र कंपनी के काम से पटियाला गया था और वहां लगभग 5 महीने रहा. इस दौरान जब वह रात में नीलेश के फोन पर कॉल करता, तो उसका फोन अक्सर व्यस्त आता था, जिससे उसे नीलेश पर किसी और व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक होने लगा और उनके बीच मनमुटाव शुरू हो गया।
दिल्ली लौटने के बाद सतेंद्र ने कई बार नीलेश के फोन की जांच करने की कोशिश की, लेकिन फोन में लॉक होने के कारण वह ऐसा नहीं कर सका। 28 मई, 2025 को नीलेश दोपहर में सतेंद्र के कमरे पर उससे मिलने आई थी। सतेंद्र ने नीलेश से 5.25 लाख रुपये उधार लिए थे, जिससे उसने कार खरीदी थी। नीलेश उससे 2 लाख रुपये वापस मांग रही थी, लेकिन सतेंद्र के पास उस समय पैसे नहीं थे। उसने नीलेश से पैसे वापस करने के लिए कुछ समय मांगा, लेकिन नीलेश उसी समय पैसे देने का दबाव बना रही थी। गुस्से में आकर सतेंद्र ने चुन्नी से उसका गला घोंट दिया, जिससे नीलेश की मौके पर ही मौत हो गई।
सतेंद्र ने नीलेश के शव को अपने कमरे में रखे आसमानी रंग के सूटकेस में बंद कर दिया और रात होने का इंतजार करने लगा. रात लगभग 9 बजे उसने अपना फोन बंद कर लिया और अंधेरे का फायदा उठाकर सूटकेस को खींचकर बाहर गली में खड़ी अपनी महिंद्रा TUV 300 कार (रंग काला, रजि. नं. DL 8CAR 3138) की डिग्गी में रखा. नीलेश के शव को किसी अनजान जगह छिपाने के लिए वह चल दिया. रास्ते में गाजीपुर के पास उसने नीलेश का फोन तोड़कर गंदे नाले में फेंक दिया था.
इसके बाद वह दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ चल दिया. वह इस रास्ते पर पहले भी कई बार जा चुका था और टोल बचाने के लिए छिजारसी टोल से पहले रजवाहे की पटरी से होकर जाता था, जहां काफी सुनसान जगह थी. सतेंद्र इधर-उधर जगह ढूंढता हुआ सिखेडा बम्बे के पास पहुंचा और आसपास एकांत होने पर उसने अपनी गाड़ी की डिग्गी से सूटकेस निकालकर रजवाहे में फेंक दिया।
गिरफ्तारी का स्थान और दिनांक
सिखेडा बम्बे की पुलिया के पास से, 05 जून, 2025 को गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
सतेंद्र यादव पुत्र जगरूप, निवासी ग्राम रहूटाखेर, थाना कर्वी, जिला चित्रकूट, वर्तमान पता: किरायेदार सरदार जी का मकान मौ० विनोदनगर, नियर प्रताप लाइब्रेरी, वेस्ट दिल्ली।
बरामदगी का विवरण
* मृतका का सामान (एक बैंक पासबुक, एक चेक, एक केवाईसी फॉर्म, एक आधार कार्ड और एक पैन कार्ड).
* एक आधार कार्ड और दो मोबाइल फोन.
* घटना में प्रयुक्त महिंद्रा TUV 300 कार (रजि. नं. DL 8CAR 3138).
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
थाना पिलखुवा पुलिस टीम:
* थाना प्रभारी श्री पटनीश कुमार
* निरीक्षक श्री सुधीर कुमार
* ब.उ.नि. श्री इजहारूल इस्लाम
* उ.नि. श्री राहुल कुमार
* हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार, अभिषेक, दीपक, अंकित कुमार सैनी, बिपिन राठी
* कांस्टेबल सन्नी कुमार
जनपदीय स्वाट टीम:
* निरीक्षक श्री सुनील कुमार
* उ.नि. श्री पारस मलिक
* हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, नीरज कुमार (932), संजीव कुमार, नीरज कुमार (816), सोनू, कुलदीप, अमित कुमार, राहुल कुमार, विनीत धामा, परबली तोमर, विशाल चौहान, निर्दोष शर्मा

Post a Comment