Top News

थाना हापुड़ देहात पुलिस को बड़ी सफलता, हत्या के वांछित आरोपी भाई को किया गिरफ्तार

थाना हापुड़ देहात पुलिस को बड़ी सफलता, हत्या के वांछित आरोपी भाई को किया गिरफ्तार

हापुड़ - जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हापुड़ देहात पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित अभियुक्त अश्वनी पुत्र सुरेशचंद को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी चैनापुरी फाटक के पास से की गई, जहां अभियुक्त किसी अन्य अपराध की योजना में संलिप्त होने की आशंका में घूमता पाया गया।

थाना प्रभारी हापुड़ देहात ने बताया कि अभियुक्त मु.अ.सं. 26/2025 धारा 103(1), 238क बीएनएस के तहत दर्ज हत्या के मामले में वांछित था और लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

🔹 नाम: अश्वनी
🔹 पिता का नाम: सुरेशचंद
🔹 निवासी: मोहल्ला भीम नगर, थाना हापुड़ देहात, जनपद हापुड़

गिरफ्तारी में लगी पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक श्री रामू कुमार – थाना हापुड़ देहात


उपनिरीक्षक (यूटी) नवल किशोर – थाना हापुड़ देहात



पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्यवाही प्रचलित है और उसे शीघ्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन अभियान का यह परिणाम न केवल अपराधियों में भय उत्पन्न कर रहा है, बल्कि आमजनमानस में सुरक्षा की भावना भी सुदृढ़ कर रहा है।




Post a Comment

Previous Post Next Post