महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की पैदल गश्त, अपराध पर लगेगा अंकुश
जनपद हापुड़ में अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त तेज कर दी गई है।
सभी थाना प्रभारियों द्वारा मय पुलिस बल अपने-अपने थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, प्रतिष्ठानों व मार्गों पर सतत पैदल गश्त की जा रही है। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, दुकानदारों से संवाद, तथा यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि गश्त का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना, अपराधियों पर दबाव बनाना और शांति व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Post a Comment