"ऑपरेशन शस्त्र" व "ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध असलहों से लेकर फरार इनामी बदमाश तक दबोचे
प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन शस्त्र" व "ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अपराधियों को दबोच लिया। विभिन्न मामलों में फरार चल रहे बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ-साथ चोरी, लूट, हत्या जैसे संगीन मामलों का भी खुलासा किया गया।
मेरठ: अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, चोरी की घटना का भी खुलासा
थाना लोहियानगर पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, थाना जानी क्षेत्र में दवाई फैक्ट्री में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को माल सहित गिरफ्तार किया।
बागपत: तमंचे और शराब के साथ दो अलग-अलग कार्रवाई में गिरफ़्तारी
थाना बालैनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, थाना रमाला पुलिस ने चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को दबोचकर उनके पास से 6000 रुपये नकद और अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद कीं।
बुलन्दशहर: मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार, कई मामलों का पर्दाफाश
कोतवाली देहात पुलिस व स्वाट टीम ने मुठभेड़ के दौरान ₹15,000 के इनामी बदमाश को घायलावस्था में गिरफ्तार किया। बदमाश के पास से अवैध असलहा, कारतूस, लूट का मोबाइल और बाइक बरामद हुई है।
थाना सलेमपुर पुलिस ने भी दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से चोरी का बैट्रा, गेहूं की बोरी, घटना में प्रयुक्त बाइक और अवैध चाकू मिला।
वहीं, थाना छतारी पुलिस ने एक वाहन चोर को दबोचते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।
कोतवाली देहात पुलिस ने 2009 से फरार ₹10,000 के इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
डिबाई थाना क्षेत्र में एक महिला को अपने पति की दादी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
"ऑपरेशन कन्विक्शन" में मिली बड़ी सफलता
बागपत पुलिस और अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी के चलते हत्या के एक आरोपी को सश्रम आजीवन कारावास और ₹30,500 के अर्थदंड की सजा दिलाई गई।
अधिकारियों ने की कार्रवाई की सराहना
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह सभी कार्रवाई अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार चलाए जा रहे अभियानों का परिणाम है। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment