Top News

मुठभेड़ में घायल बदमाश गिरफ्तार, असलहा व चोरी की बाइक बरामद

मुठभेड़ में घायल बदमाश गिरफ्तार, असलहा व चोरी की बाइक बरामद

सुशील शर्मा 

हापुड़ - थाना बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को रोकने पर हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को पैर में गोली लगी, जिसे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

🔹 गिरफ्तार बदमाश की पहचान विलाल पुत्र वरीश निवासी थाना वेव सिटी, जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है।

🔹 बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, जिन्दा व खोखा कारतूस तथा चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है।


🔹 पुलिस जांच में सामने आया है कि विलाल एक शातिर अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद गाजियाबाद व हापुड़ में गौकशी और आर्म्स एक्ट सहित करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

🔹 पुलिस अन्य जनपदों व थानों से भी आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

👉 पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

🎙️ एसपी हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह का अपराधियों के लिए सख्त रवैया

"जनपद में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। कानून हाथ में लेने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। थाना बहादुरगढ़ पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई सराहनीय है। घायल बदमाश एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमारी टीम लगातार सक्रिय है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी।"









Post a Comment

Previous Post Next Post