Top News

नेशनल हाइवे पर ट्रक और कार की टक्कर, थाना देहात प्रभारी की तत्परता से यातायात बहाल

🚨 नेशनल हाइवे पर ट्रक और कार की टक्कर, थाना देहात प्रभारी की तत्परता से यातायात बहाल

सुशील शर्मा 

हापुड़ - थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत नए नेशनल हाइवे पर रेलवे क्रॉसिंग के समीप आज सुबह एक ट्रक और AURA कार के बीच टक्कर हो गई। दोनों वाहन मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कार चालक को मामूली चोट आई है। राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

वाहन विवरण:

🔹 ट्रक (UP 21BN 9496)
▪️ चालक – नईम पुत्र कलवा, निवासी ग्राम तोड़ी, थाना भोजपुर, मेरठ
🔹 AURA कार (UP 16 DV 1962)
▪️ चालक – मोनू शर्मा पुत्र चतर सिंह, निवासी ग्राम तुस्याना, ग्रेटर नोएडा


थाना देहात प्रभारी की तत्परता ने दिखाया असर

हादसे की सूचना मिलते ही थाना देहात प्रभारी श्री विजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल यातायात व्यवस्था संभाली। प्रभारी द्वारा खुद मोर्चा संभालते हुए ट्रैफिक को व्यवस्थित किया गया और कुछ ही देर में नेशनल हाइवे पर यातायात पूरी तरह सुचारु कर दिया गया।

🔈 थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि
"जनपद में सुरक्षा और यातायात की सुचारु व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। दुर्घटनाओं की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाती है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा आमजन को न हो।"

✅ थाना देहात पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और प्रभारी की सक्रिय कार्यशैली से दुर्घटनास्थल पर कोई लंबा जाम नहीं लग पाया और सामान्य स्थिति बहाल हो गई।


Post a Comment

Previous Post Next Post