Top News

हापुड़ में जर्जर मकान का प्लास्टर गिरा, पिता-पुत्री घायल

हापुड़ में जर्जर मकान का प्लास्टर गिरा, पिता-पुत्री घायल

सुशील शर्मा 

हापुड़ - कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला नबी करीम में मंगलवार देर रात एक मकान में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक लिंटर का प्लास्टर भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में घर में सो रहे पिता-पुत्री मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। शोर सुनकर मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और दोनों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला नबी करीम निवासी सोनू अपने परिवार के साथ मकान में रह रहा है। मंगलवार देर रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे, तभी मकान के लेंटर का प्लास्टर अचानक गिर गया। इस दौरान सोनू व उसकी पुत्री मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए।


हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मोहल्ले के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया और घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद नाजुक है और मकान काफी पुराना व जर्जर हालत में है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों की स्थिति सामान्य है और मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।



Post a Comment

Previous Post Next Post