धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सुशील शर्मा
हापुड़ -जनपद हापुड़ में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हापुड़ नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को मोती कॉलोनी नाले के पास से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अजीम पुत्र सरताज निवासी मोती कॉलोनी, थाना हापुड़ नगर, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना हापुड़ नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 349/2025, धारा 115(2), 352, 109 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग दर्ज है।
👉 पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
👮♂️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
1. उपनिरीक्षक श्री विवेक चौहान, थाना हापुड़ नगर
2. उपनिरीक्षक (यूटी) अभिषेक यादव, थाना हापुड़ नगर
3. हेड कांस्टेबल प्रशान्त कुमार (755), थाना हापुड़ नगर
हापुड़ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक तत्वों में खलबली मच गई है।
📌 पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद को अपराधमुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियानों को और भी तेज़ किया जाएगा।

Post a Comment