Top News

हापुड़ पहुंचे सनातन हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष संजय नाथ, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश



हापुड़ पहुंचे सनातन हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष संजय नाथ, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

कार्यालय पर किया संबोधन, पैदल मार्च में लगे भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे

हापुड़ - सनातन संस्कृति और राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर सनातन हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय नाथ मंगलवार को हापुड़ पहुंचे। यहां उन्होंने संगठन के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की।

प्रदेश अध्यक्ष ने अपने भाषण में कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार प्रगति की राह पर अग्रसर है। आतंकवाद को घर में घुसकर खत्म किया जा रहा है, और उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति को समर्पित यह संगठन राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए कार्य कर रहा है और कार्यकर्ताओं को इसी मार्ग पर चलते रहना चाहिए।

पैदल मार्च में गूंजे जयघोष

भाषण के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष संजय नाथ के नेतृत्व में एक पैदल मार्च भी निकाला गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय”, “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारे लगाए। यह मार्च राष्ट्रभक्ति और संगठन की शक्ति का प्रतीक बनकर नगरवासियों को प्रेरणा देता दिखाई दिया।

बाबा साहब की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

मार्च के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संविधान निर्माण में योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा बाबा साहब ने जो संविधान हमें दिया, वह आज भारत को एक सशक्त और लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाए हुए है।

इस अवसर पर मेरठ मंडल अध्यक्ष नरेंद्र राणा, मेरठ जिला अध्यक्ष आयुष त्यागी, हापुड़ जिला अध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा, मंडल प्रभारी सतीश राजन, भीम सिंह, बिजेंद्र सिंह सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष अपने काफिले के साथ मेरठ के लिए रवाना हो गए, जहां वे संगठन के अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कार्यक्रम ने यह स्पष्ट किया कि सनातन हिंदू वाहिनी का उद्देश्य राष्ट्र, धर्म और समाज की सेवा करना है, और इसके लिए संगठन निरंतर जनसंपर्क व जागरूकता अभियान चला रहा है।




Post a Comment

Previous Post Next Post