पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आत्महत्या की जताई जा रही आशंका
न्यूज एक्सपर्ट - सुशील शर्मा
हापुड़ - कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अच्छेजा गांव में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब खेतों में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की शिनाख्त 22 वर्षीय रिंकू निवासी पिलखुवा के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने किसी कारणवश आत्महत्या की है। हालांकि, घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और युवक के शव को नीचे उतरवाकर परिजनों को सूचना दी। जैसे ही यह खबर परिवार तक पहुंची, वहां कोहराम मच गया। परिजन दहाड़ें मार-मारकर रोते नजर आए।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और जानकारों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा।
घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। लोग घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।







Post a Comment