श्रावण कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
न्यूज एक्सपर्ट - सुशील शर्मा
हापुड़ ये श्रावण मास के पवित्र अवसर पर चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद हापुड़ में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन दिन-रात मुस्तैदी से जुटा हुआ है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कांवड़ यात्रा मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस क्रम में क्षेत्राधिकारी हापुड़ जितेंद्र शर्मा स्वयं क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं और सुरक्षा को लेकर कोई कोताही न बरती जाए, इसके लिए अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
सीओ जितेंद्र शर्मा की कार्यशैली की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। वे लगातार चौकियों, संवेदनशील स्थलों, और कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखें। उन्होंने यातायात को नियंत्रित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए स्थान-स्थान पर बैरिकेडिंग, पीए सिस्टम, मेडिकल सहायता और मोबाइल पेट्रोलिंग को सक्रिय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया है।
जितेंद्र शर्मा स्वयं पैदल मार्च कर कांवड़ यात्रियों से संवाद स्थापित कर रहे हैं और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिला रहे हैं। श्रद्धालुओं से मिल रहे सकारात्मक फीडबैक से साफ झलकता है कि पुलिस की कार्यप्रणाली से जनमानस संतुष्ट है।
कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम को सतर्क रखा गया है। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात हैं और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। पुलिस बल के अलावा पीएसी व होमगार्ड्स की भी सहायता ली जा रही है।
हापुड़ पुलिस की ओर से यह संदेश भी दिया गया है कि श्रद्धालुगण बिना किसी चिंता के यात्रा करें, पुलिस उनकी सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। "हापुड़ पुलिस परिवार कामना करता है कि श्रद्धालुगण सकुशल कांवड़ यात्रा पूर्ण कर अपने परिवार तक सुरक्षित पहुंचें।"
जनपद हापुड़ में श्रद्धा, सेवा और सुरक्षा का संगम देखने को मिल रहा है — और इसका श्रेय जाता है हापुड़ पुलिस की सतर्कता और अधिकारियों की सजग कार्यशैली को।







Post a Comment