Top News

सचिन सिंहल एसएम बने प्रदेश युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत


News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़ - नगर के प्रमुख युवा व्यवसायी सचिन सिंहल एसएम को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने संगठन का प्रदेश युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके इस मनोनयन से जिलेभर के व्यापारी वर्ग में खुशी की लहर दौड़ गई। विभिन्न व्यापारी संगठनों और उनके शुभचिंतकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया।

संगठन को युवा शक्ति से सशक्त बनाएंगे: सचिन सिंहल

सचिन सिंहल ने इस अवसर पर कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा, "व्यापारी हितों की लड़ाई हमेशा से मेरी प्राथमिकता रही है। आगे भी संगठन के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं को प्रदेश सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।"

उन्होंने यह भी कहा कि युवा व्यापारियों को संगठन से जोड़ना, उन्हें संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय करना और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। इस दिशा में जल्द ही शिविरों का आयोजन कर व्यापारियों को योजनाओं की जानकारी देने और उनका लाभ दिलाने का कार्य किया जाएगा।


स्वागत में उमड़ा व्यापारियों का हुजूम

सचिन सिंहल को नई जिम्मेदारी मिलने की सूचना मिलते ही नगर के व्यापारी वर्ग में उत्साह की लहर दौड़ गई। व्यापारियों ने एकजुट होकर उनका जोरदार अभिनंदन किया और इस अवसर को यादगार बना दिया।

इस दौरान संजय कृपाल, बिजेंद्र पंसारी, अशोक बबली, कपिल एसएम, सौरभ अग्रवाल कसेरे, हर्षित अग्रवाल, विनोद गुप्ता, अमित शर्मा, दीपांशु गर्ग, योगेंद्र अग्रवाल, आशीष मित्तल, मधुर कंसल सहित कई प्रमुख व्यापारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

व्यापारियों ने विश्वास जताया कि सचिन सिंहल के अनुभव और युवाओं से मजबूत जुड़ाव से संगठन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। साथ ही, वह व्यापारी हितों को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।







Post a Comment

Previous Post Next Post