Top News

जन्मदिवस पर उपाध्यक्षा रम्या रामाचन्द्रन की अनोखी पहल, सालभर मुफ्त इलाज का ऐलान


जन्मदिवस पर उपाध्यक्षा रम्या रामाचन्द्रन की अनोखी पहल, सालभर मुफ्त इलाज का ऐलान

सुशील शर्मा 

हापुड़ (अनवरपुर) - सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, अनवरपुर में मंगलवार को संस्थान के अध्यक्ष डॉ. जे. रामाचन्द्रन और उपाध्यक्षा श्रीमती रम्या रामाचन्द्रन के जन्मदिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी प्रमुख अधिकारी, चिकित्सक और स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर उपाध्यक्षा श्रीमती रम्या रामाचन्द्रन ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए ग्राम अनवरपुर की गरीब विधवा महिलाओं व उनके 18 वर्ष तक के आश्रित परिजनों को एक वर्ष तक मुफ्त चिकित्सा सुविधा देने की घोषणा की। इस पहल को उपस्थित जनसमुदाय ने सराहा और जोरदार तालियों से स्वागत किया।


कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्री नरेश सैनी एवं गांव के कुछ वरिष्ठ नागरिकों को संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया। यह आयोजन न केवल सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक अनुकरणीय कदम साबित हुआ, बल्कि जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाने की प्रेरणा भी दी।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख हस्तियां

उपाध्यक्षा श्रीमती रम्या रामाचन्द्रन, प्रधानाचार्य डॉ. बरखा गुप्ता, डॉ. आर. के. सहगल, डॉ. जे.के. गोयल, डॉ. वाई.सी. गुप्ता, फार्मेसी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नितिन कुमार, नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती मनोहरी, संस्थान के निर्देशक आर. दत्त, जनरल मैनेजर एन. वरधराजन, एच.आर. मैनेजर डी. लुकरेशिया रूबावथी सहित समस्त वरिष्ठ चिकित्सकगण, अधिकारीगण और कर्मचारीगण मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post