Top News

हापुड़ को मिला तोहफा: पासपोर्ट सेवा कैंप अगस्त में होगा शुरू


News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़ - पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब गाजियाबाद के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, क्योंकि हापुड़ में ही अस्थायी पासपोर्ट सेवा कैंप लगाया जा रहा है। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) के सहयोग से यह विशेष अभियान आगामी अगस्त महीने में चार दिनों तक चलाया जाएगा।

इस मुहिम के तहत 4 अगस्त, 6 अगस्त, 11 अगस्त और 13 अगस्त को विकास प्राधिकरण के मुख्यालय के सामने अस्थायी वैन के जरिए पासपोर्ट आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन गौड़ (आईएएस) के प्रयासों से यह सुविधा हापुड़वासियों को उनके ही जिले में मिलने जा रही है।

13 जिलों का दबाव होता है गाजियाबाद पर

गौरतलब है कि गाजियाबाद स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पर आसपास के कुल 13 जिलों का दबाव रहता है। इसमें हापुड़ के लोग भी शामिल हैं, जिन्हें अब तक पासपोर्ट के लिए गाजियाबाद जाना पड़ता था। लेकिन अब प्राधिकरण की इस पहल से स्थानीय लोगों को पासपोर्ट सेवाएं उनके ही शहर में सुलभ होंगी।

सरकार के निर्देशों के अनुरूप सुविधा

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन गौड़ ने बताया कि यह अभियान केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी सुविधाएं समयबद्ध और सुगम तरीके से उनके नजदीक उपलब्ध कराना है।

गर्मियों में बढ़ती है मांग, अब नहीं होगी परेशानी

गर्मियों की छुट्टियों में विदेश यात्रा की योजना बनाने वालों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। आमतौर पर इस मौसम में अप्वाइंटमेंट लेने और प्रक्रिया पूरी करने में काफी समय लगता है, लेकिन हापुड़ में यह कैंप लगने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

सचिव की निगरानी में होगा संचालन

इस विशेष अभियान की निगरानी स्वयं विकास प्राधिकरण के सचिव करेंगे। पासपोर्ट सेवा वैन कैंप के माध्यम से दो दिनों तक लोग मौके पर ही अपने दस्तावेज जमा कर पासपोर्ट आवेदन कर सकेंगे।


👉 विशेष तिथियां

📌 4 अगस्त

📌 6 अगस्त

📌 11 अगस्त

📌 13 अगस्त

📍 स्थान: हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण कार्यालय के सामने







Post a Comment

Previous Post Next Post