Top News

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी


न्यूज एक्सपर्ट - सुशील शर्मा 

सिंभावली - जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में रविवार की सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित फरार हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायल को बचाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक कोई मदद पहुंचती, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।


सूचना पाते ही सिंभावली थाना प्रभारी सुमित तोमर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, मगर मृतक की मौके पर पहचान नहीं हो सकी।

थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान कर उसे गिरफ़्तार किया जाएगा।

थाना प्रभारी ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई मृतक युवक को पहचानता हो, तो सिंभावली थाना पुलिस से संपर्क करे, ताकि शव का अंतिम संस्कार उसके परिजनों की मौजूदगी में कराया जा सके।







Post a Comment

Previous Post Next Post