Top News

ईख के खेत में पकड़ा 12 फिट लंबा अजगर, किसानों में मची भगदड़


News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़ - थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम जेतपुरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब किसानों ने अपने ईख के खेत में अचानक 12 फिट लंबा अजगर रेंगता देखा। खेत में काम कर रहे किसान अजगर को देखते ही घबराकर इधर-उधर भाग खड़े हुए। कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई और मौके पर भीड़ जुट गई।


खेत में काम कर रहे थे किसान

शनिवार सुबह जेतपुरा गांव के कुछ किसान ईख की कटाई कर रहे थे। तभी झाड़ियों के बीच सरसराहट की आवाज आई। पहले तो किसानों ने सोचा कि खेत में कोई जानवर होगा, लेकिन जैसे ही उन्होंने देखा कि झाड़ियों के बीच से विशालकाय अजगर निकल रहा है, तो सभी के होश उड़ गए।

मौके पर मचा हड़कंप

अजगर को देख खेत में अफरा-तफरी मच गई। लोग दूर से ही मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे। वहीं, खेत में मौजूद किसानों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।


वन विभाग ने किया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ा। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया, ताकि किसी को नुकसान न पहुंचे।

गांव में चर्चा का विषय बना अजगर

गांववालों ने राहत की सांस ली कि अजगर को समय रहते पकड़ लिया गया। वहीं, ग्रामीणों के बीच यह अजगर पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। लोगों का कहना था कि इतनी बड़ी संख्या में खेतों में काम करने वालों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी।







Post a Comment

Previous Post Next Post