News Expert - Sushil Sharma
मेरठ - भाई-बहन के पावन पर्व रक्षाबंधन (9 अगस्त) पर मेरठ परिक्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। सड़कों पर भीड़, मेलों और बाजारों में चहल-पहल के बीच संभावित जाम और घटनाओं को रोकने के लिए 2550 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
ड्यूटी बल का ब्योरा
05 अपर पुलिस अधीक्षक, 24 सीओ, 77 निरीक्षक, 568 उपनिरीक्षक, 747 मुख्य आरक्षी, 812 आरक्षी, 317 होमगार्ड/पीआरडी और 1 कंपनी पीएसी
मेरठ परिक्षेत्र के 4 जनपदों में 83 एंटी रोमियो स्क्वॉड (मेरठ 32, बुलंदशहर 28, बागपत 12, हापुड़ 11)
10 पारंपरिक मेले (मेरठ 5, हापुड़ 5)
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने पर्व के सुचारू आयोजन के लिए जनपद प्रभारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि बाजारों, रेलवे-बस स्टेशनों, हाइवे, पार्क, मॉल, और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।
मुख्य निर्देश
गुंडा दमन दल और एंटी रोमियो स्क्वॉड सक्रिय रहें, जेबकतरों, चोरों, चेन स्नेचरों और मनचलों पर कड़ी कार्रवाई करें।
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सादे वस्त्रों में महिला पुलिस की तैनाती।
रेलवे व बस स्टेशनों पर अतिरिक्त पुलिस बल, रोडवेज और टैक्सी यूनियन से समन्वय कर पर्याप्त वाहन उपलब्ध कराए जाएं।
हाईवे और प्रमुख मार्गों पर यातायात नियंत्रण और दुर्घटना रोकथाम के विशेष इंतज़ाम।
मेलों, शोभायात्राओं और दंगल जैसे आयोजनों में भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा पुख्ता की जाए।
संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस वस्तुओं की एंटी-सबोटाज चेकिंग।
सोशल मीडिया सेल और कंट्रोल रूम को अलर्ट, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई।
डीआईजी का संदेश
रक्षाबंधन पारिवारिक और सांस्कृतिक सौहार्द का पर्व है। पुलिस की जिम्मेदारी है कि यह पर्व बिना किसी व्यवधान के, सुरक्षित माहौल में संपन्न हो। सभी थाना प्रभारी फील्ड में रहकर हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई करें।







Post a Comment