Top News

भाजपा नेत्री के घर शराबी युवकों का हमला, पति को पीटा, अभद्रता का आरोप


News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़ - गढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मीरा रेती में बुधवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ शराबी युवकों ने भाजपा नेत्री के घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि युवकों ने घर में घुसकर नेत्री और उनके पति के साथ मारपीट की। पति को गंभीर रूप से पीटा गया, वहीं नेत्री को कमरे में खींचकर अभद्रता की गई।

विरोध करने पर मचा उत्पात

पीड़िता भाजपा नेत्री ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात में वह परिजनों के साथ घर पर बैठी थीं। इसी दौरान मोहल्ले के ही कुछ युवक नशे की हालत में गाली-गलौच और हुड़दंग करने लगे। जब उनके पति ने विरोध किया तो आरोपी अपने साथियों संग घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।

नेत्री के साथ की बदसलूकी

मारपीट के दौरान जब भाजपा नेत्री ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उन्हें कमरे में खींच लिया और अभद्रता की। अचानक हुए इस हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपियों को खदेड़ दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी।


पुलिस ने दिया आश्वासन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। गढ़ सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि “प्रकरण संज्ञान में लिया गया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।







Post a Comment

Previous Post Next Post