Top News

चमरी रेलवे फाटक पर युवक की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मृत्यु



News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़। रविवार की देर रात हापुड़-चमरी रेलवे फाटक के पास उस समय सनसनी फैल गई जब 25 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रिश्तेदारी में रह रहा था युवक

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान चिराग त्यागी निवासी बीबीनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चिराग चमरी में अपने रिश्तेदारों के पास रहकर नौकरी करता था। रविवार की रात करीब 9 बजे वह कहीं से आ रहा था अचानक ट्रेन की चपेट में आकर टक्कर लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर जुटी भीड़

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर दौड़े और पुलिस को खबर दी। थोड़ी ही देर में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस की जांच जारी

थाना पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। चिराग की असमय मौत से गांव और रिश्तेदारी में गम का माहौल है।






Post a Comment

Previous Post Next Post