Top News

भाई की हत्या करने वाला हत्यारोपी भाई गिरफ्तार


News Expert - Sushil Sharma 

गढ़मुक्तेश्वर - जनपद हापुड़ में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने धारदार हथियार से वार कर अपने ही भाई की हत्या करने वाले हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल छुरी और फाबड़ा (कसला) बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ग्राम दौताई निवासी ताहिर अली पुत्र हाफिज जराफत ने आपसी विवाद के चलते अपने भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। इस संबंध में थाना गढ़मुक्तेश्वर पर मुकदमा अपराध संख्या 489/25 धारा 115(2), 103(1), 109 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दौताई नहर के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से आलाकत्ल छुरी और फाबड़ा (कसला) बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त

नाम: ताहिर अली

पिता का नाम: हाफिज जराफत

निवासी: ग्राम दौताई, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़।

बरामदगी

1. आलाकत्ल छुरी

2. फाबड़ा (कसला)

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद ही प्रमुख कारण रहा। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। वहीं, पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में राहत की भावना देखी जा रही है।






Post a Comment

Previous Post Next Post