News Expert - Sushil Sharma
हापुड़ - बृहस्पतिवार शाम शहर की सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा मशाल की लौ के साथ फूट पड़ा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के दिशा-निर्देश पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से मशाल जुलूस का आयोजन किया। इसमें जिला और शहर कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए।
जुलूस की शुरुआत अतरपुरा चौराहे स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा से हुई। हाथों में जलती मशालें, तख्तियां और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कार्यकर्ता पक्का बाग, चंडी मंदिर मार्ग होते हुए गोल मार्केट के पास स्थित शहीद स्तंभ तक पहुंचे, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।
भाजपा और चुनाव आयोग पर लोकतंत्र के गला घोंटने का आरोप
जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा, "चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है और जनता के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। वोट की चोरी के खिलाफ हमारे लोकप्रिय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में मशाल जुलूस निकाले जा रहे हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां पूरी तरह जनविरोधी हैं और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है।
राकेश त्यागी ने कहा, "वर्तमान सरकार ने वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़ी करके सत्ता हासिल की है। सरकारी संसाधनों पर कब्जा कर देश की आत्मा और संविधान पर सीधा हमला किया गया है। जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।"
मशाल जुलूस में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजकुमार जौहरी, रघुवीर सिंह एडवोकेट, दिनेश शर्मा, सुखपाल गौतम, सीमा शर्मा, यशपाल सिंह ढिलोर, विक्की शर्मा, देवेंद्र कुमार जयंत, विनोद कुमार एडवोकेट, वाई.के. शर्मा, राहुल शर्मा, पूरनमल आनंद, अरुण वर्मा, नरेश भाटी, डॉ. वी.सी. शर्मा, आकाश त्यागी, डॉ. फरहीम, भरतलाल शर्मा, अनुज कुमार, रविंद्र प्रताप गुर्जर, जस्सा सिंह, अंकुर अग्रवाल, एजाज अहमद, खुशनुद अली, सविता गौतम, कुसुमलता, सादाब सैफी, अफजाल आढ़ती, शिवम गौतम समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मशाल जुलूस के दौरान जगह-जगह पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार की नीतियों को जनविरोधी करार दिया और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता बहाल करने की मांग की।








Post a Comment