Top News

इन इलाकों की 21 सितंबर को शाम 5 से रात 10 बजे तक गुल रहेगी बिजली


News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़ - बुलन्दशहर मार्ग चौड़ीकरण और बिजनेस प्लान कार्य के तहत हापुड़ में रविवार 21 सितंबर को कई इलाकों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विद्युत विभाग ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र दिल्ली रोड हापुड़ से जुड़े फीडर नंबर-6 बुलन्दशहर रोड तगासराय की लाइन और ट्रांसफॉर्मरों को शिफ्ट करने का कार्य प्रस्तावित है। इसके लिए 21 सितंबर को शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।


इन इलाकों में रहेगी कटौती

इस दौरान मौहल्ला मजीदपुरा, आवास विकास, भंडा पट्टी, गददा पाड़ा, पुराना बाजार, इन्द्रगढ़ी, तगासराय, फूलगढ़ी, मोती कालोनी, निवाजीपुरा और महताब गढ़ी समेत अन्य क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित रहेगी।

6 हजार उपभोक्ता होंगे प्रभावित

अधिकारियों के अनुसार इस कार्य के चलते लगभग 6000 उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। हालांकि यदि प्रस्तावित कार्य में कोई बदलाव होता है तो आपूर्ति पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सामान्य रहेगी।


विभाग की अपील

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह कार्य जनहित में किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने नागरिकों से इस अवधि में धैर्य बनाए रखने की अपील की है, ताकि काम सुचारू रूप से पूरा हो सके।











Post a Comment

Previous Post Next Post